मोबाईल मतदान केंद्र
कार्यक्रम के बारे में
मोबाइल मतदान केंद्र कार्यक्रम 2020 में शुरू हुआ, जब काउंटी ने नई वोटिंग सॉल्यूशंस फ़ॉर ऑल पीपल (VSAP) मतदान प्रणाली लागू की। यह कार्यक्रम समुदायों के साथ मिलकर काम करने पर आधारित है। इसके तहत काउंटी भर में अलग-अलग संगठनों और सहयोगियों के साथ मिलकर मतदान की सुविधा सीधे मतदाताओं तक पहुँचाई जाती है।
मोबाइल मतदान केंद्र में मतदाताओं को वैसा ही अनुभव मिलता है, जैसा किसी सामान्य मतदान केंद्र में मिलता है। यहाँ भी मतदान की वही प्रक्रिया अपनाई जाती है और उन्हीं उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है।
मोबाइल मतदान केंद्र का कार्यक्रम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मोबाइल मतदान केंद्र का आयोजन करें
हमारा कार्यालय हमेशा ऐसे संगठनों के साथ मिलकर काम करने के अवसर तलाशता रहता है, जो अपने परिसर में मोबाइल मतदान केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराने में रुचि रखते हैं। हम विशेष रूप से निम्नलिखित संगठनों के साथ साझेदारी करना चाहते हैं:
- अस्पताल और चिकित्सा कर्मचारी
- भोजन सेवा और वितरण कर्मचारी
- परिवहन सेवाओं के केंद्र
- आवश्यक सार्वजनिक सेवाएँ
- बेघर लोगों के लिए सहायता सेवाएँ
- दिव्यांग लोगों के लिए सहायता सेवाएँ
आवश्यक शर्तें
मोबाइल मतदान केंद्र चुनाव से पहले कम से कम एक दिन के लिए लगाया जाता है। यह कम से कम 4 घंटे तक खुला रहता है और ज़रूरत पड़ने पर इसे 8 घंटे तक खुला रखा जा सकता है। मतदाताओं और इसमें शामिल सभी लोगों को सुरक्षित मतदान का अनुभव देने के लिए, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े सभी मौजूदा नियमों का पालन किया जाएगा।
मोबाइल मतदान केंद्रों के लिए बाहर लगभग 2,200 वर्ग फुट जगह (जैसे पार्किंग स्थल या खुला परिसर), काउंटी के वाहनों के लिए 4 से 5 पार्किंग की जगहें और (जहाँ संभव हो), शौचालय की सुविधा होना ज़रूरी है। मोबाइल मतदान केंद्र कार्यक्रम के लिए बिजली और इंटरनेट की व्यवस्था स्वयं कार्यक्रम की ओर से की जाती है।
मोबाइल मतदान केंद्र लगवाने के लिए आवेदन करें
इस कार्यक्रम की लोकप्रियता को देखते हुए, मोबाइल मतदान के दिन उपलब्धता के आधार पर, पहले आवेदन करने वालों को पहले दिए जाएँगे। हालाँकि, किसी खास तारीख की गारंटी नहीं दी जा सकती।
कृपया ध्यान दें कि मोबाइल मतदान कार्यक्रम 3 नवंबर से पहले के 10 दिनों तक चलेगा और 3 नवंबर को उपलब्ध नहीं होगा। मोबाइल और फ्लेक्स कार्यक्रमों का हमारा शेड्यूल शनिवार, 24 अक्टूबर से सोमवार, 2 नवंबर, 2026 तक रहेगा।
मोबाइल मतदान केंद्र आयोजित करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
किसी भी सवाल के लिए कृपया Caroline से ckim2@rrcc.lacounty.gov पर संपर्क करें।