छात्र चुनाव कार्यकर्ता कार्यक्रम
Los Angeles काउंटी का छात्र चुनाव कार्यकर्ता कार्यक्रम हाई स्कूल के छात्रों को Los Angeles काउंटी के चुनावों में चुनाव कार्यकर्ता के रूप में सेवा करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को उनकी सेवा के लिए कुछ धनराशि दी जाती है। साथ ही, उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करीब से समझने और उसका व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अच्छा मौका मिलता है।
आपके योगदान के लिए धन्यवाद
Dean C. Logan, रजिस्ट्रार-रिकॉर्डर/काउंटी क्लर्क की ओर से चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश।
आवश्यकताएँ
छात्र चुनाव कार्यकर्ता के रूप में भाग लेने के इच्छुक छात्रों को निम्नलिखित आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आपकी आयु चुनाव के दिन तक कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए।
- किसी सरकारी या निजी हाई स्कूल में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हों।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक हों या वहाँ के कानूनी स्थायी निवासी (ग्रीन कार्ड धारक) हों।
- पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन हो और जीपीए (GPA) कम से कम 2.5 हो।
- अध्यापक और माता-पिता दोनों की सहमति आवश्यक है।
छात्र चुनाव कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदन करें
सबसे पहले, योग्य छात्र, उसके माता-पिता या अभिभावक और उसके अध्यापक या काउंसलर को सहमति फ़ॉर्म पर हस्ताक्षर करने होंगे। सहमति फॉर्म की प्रति डाउनलोड करें।
इसके बाद, सहमति फ़ॉर्म को नीचे दिए गए ऑनलाइन आवेदन के साथ जोड़ें।
ऑनलाइन आवेदन पूरा करें:
आज ही आवेदन करें
छात्र चुनाव कार्यकर्ता की जिम्मेदारियाँ
- प्रशिक्षण प्राप्त करें
- मतदान केंद्र खोलने और बंद करने में सहायता करें
- पूरे दिन मतदाताओं की मदद करें
छात्र चुनाव कार्यकर्ता बनने के लाभ
- मतदान केंद्र पर हर दिन काम करके $100 कमाएँ
- चुनाव कार्यकर्ता के प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए $80 कमाएँ
- योग्य भाषा बोलने वाले द्विभाषी चुनाव कार्यकर्ताओं को $100 का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। (नीचे भाषाओं की सूची देखें।)
- सामुदायिक सेवा और व्यावहारिक अनुभव के लिए क्रेडिट प्राप्त करें।
- छात्र चुनाव कार्यकर्ताओं को चुनाव के दिन चुनाव कार्यकर्ता के रूप में काम करने के लिए स्कूल से छुट्टी लेने की अनुमति दी जाएगी
- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का प्रत्यक्ष अनुभव
- कॉलेज और छात्रवृत्ति के आवेदनों तथा रिज़्यूमे में यह अनुभव अच्छा प्रभाव डालता है
क्या आप नीचे दी गई भाषाओं में से कोई भाषा बोलते हैं? यदि हाँ, तो छात्र चुनाव कार्यकर्ता के रूप में सेवा देने पर आपको $100 का अतिरिक्त बोनस मिलेगा!
- आर्मेनियाई
- बंगाली
- बर्मी
- चीनी
- फ़ारसी
- गुजराती
- हिंदी
- हमोंग
- इंडोनेशियाई
- जापानी
- खमेर (कंबोडियाई)
- कोरियाई
- लाओ
- मंगोलियाई
- नेपाली
- पंजाबी
- रूसी
- स्पैनिश
- टगालोग/फ़िलिपीनो
- तेलुगु
- थाई
- उर्दू
- वियतनामी
*द्विभाषी चुनाव कार्यकर्ता के रूप में $100 का बोनस पाने के लिए आपको अपनी ड्यूटी पूरी अवधि तक करनी होगी।
W-2 फॉर्म की रिपोर्टिंग और IRS की टैक्स संबंधी आवश्यकताएँ
छात्र चुनाव कार्यकर्ताओं के टैक्स संबंधी नियम और जानकारी
संसाधन
छात्र चुनाव कार्यकर्ता कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए, (213) 358 -2732 पर कॉल करें या studentelectionworker@rrcc.lacounty.gov पर ईमेल करें।
काउंटी चुनाव कार्यकर्ता सॉफ़्टवेयर अनुबंध: Konnech, Inc. का PollChief सॉफ़्टवेयर
पृष्ठभूमि और अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
देखें: L.A. काउंटी में छात्र चुनाव कार्यकर्ता कैसे बन सकते हैं।
देखें: अमेरिकी सांकेतिक भाषा (ASL) में L.A. काउंटी का दिव्यांगजनों के लिए मतदान प्रक्रिया की सुलभता संबंधी प्रशिक्षण वीडियो
L.A. काउंटी का दिव्यांगजनों के लिए चुनाव संबंधी प्रशिक्षण वीडियो कई भाषाओं के उपशीर्षकों के साथ देखें। (सभी उपलब्ध भाषाओं के लिए वीडियो की सेटिंग देखें)
चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए विवाद से बचते हुए बातचीत करने की तकनीकों का प्रशिक्षण