सशर्त मतदाता पंजीकरण (CVR)
Los Angeles काउंटी के वे निवासी, जो मतदान के योग्य हैं लेकिन मतदाता पंजीकरण की अंतिम तारीख तक पंजीकरण नहीं करा पाए, वे अभी भी काउंटी के किसी भी मतदान केंद्र पर मतदान दे सकते हैं। California के चुनाव कानून के तहत, सशर्त मतदाता पंजीकरण (CVR) के माध्यम से कोई व्यक्ति कुछ शर्तों के साथ मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकता है और अपना मतपत्र डाल सकता है।
यह काम किस प्रकार करता है:
- कोई भी योग्य मतदाता, मतदान के 11 दिनों की अवधि के दौरान काउंटी के किसी भी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान कर सकता है।
- मतदान केंद्र पहुँचने पर, मतदाता को सशर्त मतदाता पंजीकरण (CVR) का आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- इसके बाद, मतदाता को एक CVR मतपत्र दिया जाएगा, जिसे लेकर वे नए, पूरी तरह से सुलभ बैलट मार्किंग डिवाइस (मतपत्र पर निशान लगाने वाली मशीन) के पास जाएँगे।
- मतदाता के लिए मतपत्र पढ़ने और उस पर अपने विकल्प चुनने की प्रक्रिया पहले जैसी ही होगी। लेकिन, कागज़ का मतपत्र प्रिंट करने के बाद, उन्हें अपना मतपत्र चुनाव कर्मचारी को वापस देने के लिए कहा जाएगा।
- जैसे ही CVR आवेदन की जाँच पूरी हो जाएगी, मतदाता का मतपत्र गिनती में शामिल किया जाएगा और उनका मतदाता पंजीकरण सक्रिय हो जाएगा।
- इसके बाद, मतदाता भविष्य में होने वाले किसी भी ऐसे चुनाव में मतदान कर सकते हैं, जिसमें वे मतदान देने के योग्य हों।
दूर से सशर्त मतदाता पंजीकरण
दूर से सशर्त मतदाता पंजीकरण क्या है?
दूर से सशर्त मतदाता पंजीकरण कुछ मतदाताओं को अनुमति देता है जो चुनाव से पहले 15 दिन की समय सीमा तक पंजीकृत नहीं हैं, चुनाव से 14 दिन पहले से शुरू होने वाले पंजीकरण और अस्थायी मतपत्र को दूर से पूरा करने के लिए।
क्या मैं दूर से सशर्त मतदाता पंजीकरण कराने के योग्य हूँ?
सैन्य सेवा में कार्यरत और विदेश में रहने वाले मतदाता, साथ ही दिव्यांग मतदाता, दूर से सशर्त मतदाता पंजीकरण करा सकते हैं और अस्थायी मतपत्र भी दूर से डाल सकते हैं। यह सुविधा ऊपर बताई गई श्रेणियों के उन मतदाताओं के लिए है, जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है और जो व्यक्तिगत रूप से मतदान करने की अवधि के दौरान किसी मतदान केंद्र पर नहीं जा सकते। यदि आप पहले से पंजीकृत मतदाता हैं, तो आपको इस सुविधा की ज़रूरत नहीं है। आप lavote.gov/ravbm पर जाकर दूर से वोट-बाय-मेल मतपत्र के ज़रिए मतदान कर सकते हैं।
दूर से सशर्त मतदाता पंजीकरण पूरा करने के चरण
चरण 1: अपना मतदाता पंजीकरण जाँचें
यदि आप पहले से ही एक पंजीकृत मतदाता हैं, तो इस सेवा का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अपना मतदाता पंजीकरण जाँचने के लिए यहाँ क्लिक करें। यदि आप पंजीकृत हैं, तो आप सामान्य रूप से डाक द्वारा मतदान, व्यक्तिगत रूप से या दूर से सुलभ डाक मतपत्र (RAVBM/आरएवीबीएम) का उपयोग करके मतदान कर सकते हैं और नीचे दिए गए शेष चरणों को छोड़ सकते हैं।
चरण 2: ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण करें
- ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए यहाँ क्लिक करें। आपको जो पंजीकरण नंबर दिया जाएगा, उसे लिखकर रख लें। इससे आपके पंजीकरण की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने में हमें मदद मिलेगी।
- यदि आपके पास California का ड्राइविंग लाइसेंस या पहचान पत्र (ID) नहीं है, तो आपको पंजीकरण फ़ॉर्म प्रिंट करना होगा, उस पर हस्ताक्षर करने होंगे और उसे भेजना होगा।
- आपको पंजीकरण फॉर्म में अपना ईमेल पता जरूर देना होगा।
- यदि आप पंजीकरण करने समय ज़रूरी पहचान पत्र नहीं देते हैं, तो आपको पहली बार मतदान करने वाला मतदाता माना जा सकता है और आपको अपने निवास का प्रमाण देना होगा।
चरण 3: हमारे कार्यालय को सूचित करें कि आप दूर से पंजीकरण करके अस्थायी मतपत्र से मतदान करना चाहते हैं।
राज्य के नियमों के अनुसार, हमारे कार्यालय को आपका सशर्त मतदाता पंजीकरण दूर से पूरा करने के लिए, आपको हमें इसकी जानकारी देनी होगी। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
चरण 4: दूर से मतदान करें
हमारे कार्यालय को यह बताने के बाद कि आप दूर से पंजीकरण करके अस्थायी मतपत्र से मतदान करना चाहते हैं, हमारा कार्यालय आपसे संपर्क करेगा। हम आपको मतदान करने के निर्देश देंगे। इनमें यह भी बताया जाएगा कि दूर से डाक द्वरा मतदान मतपत्र कैसे भरना है।