Skip to Content

मतपत्र ड्रॉप बॉक्स

Drop Box

 

मतदाताओं के लिए उनके स्थानीय समुदायों में सुरक्षित एवं सुविधाजनक मतदान ड्रॉप बॉक्स स्थान उपलब्ध कराए गए हैं।

डाक-द्वारा-मतदान ड्रॉप बॉक्स कार्यक्रम के बारे में

डाक-द्वारा-मतदान ड्रॉप बॉक्स कार्यक्रम 2017 में शुरू किया गया था, ताकि मतदाताओं को अपना मतपत्र वापस करने के लिए एक सुरक्षित वैकल्पिक विकल्प प्रदान किया जा सके।

मतपत्र ड्रॉप बॉक्स मतदाताओं को अपना भरा हुआ मतपत्र वापस करने के लिए एक सुरक्षित, सुगम्य और संपर्क‑रहित तरीका प्रदान करते हैं।


आपको क्या जानने की आवश्यकता है

  • ड्रॉप बॉक्स मतदाताओं के लिए चुनाव से 29 दिन पहले और चुनाव के दिन उपलब्ध हैं
  • ड्रॉप बॉक्स चुनाव के दिन रात 8 बजे बंद हो जाते हैं
  • ड्रॉप बॉक्स को सीमेंट में मजबूती से बोल्ट किया जाता है या जंजीर से सुरक्षित किया जाता है
  • ड्रॉप बॉक्स को राज्य के नियमों में निर्धारित सुरक्षा विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है
  • ड्रॉप बॉक्स पर बाहरी कोटिंग होती है, जो स्थायी ग्रैफिटी या नुकसान को कम करने में मदद करती है
  • दो चुनाव कर्मियों द्वारा नियमित रूप से मतपत्र उठाए जाते हैं
  • काउंटी कानून प्रवर्तन एजेंसियों, शहरों, स्थानीय हितधारकों और समुदाय-आधारित संगठनों के साथ काम करता है ताकि सभी बक्सों की निगरानी और सुरक्षा की जा सके

मतपत्र वापसी जाँच सूची

डाक-द्वारा-मतदान (वोट बाय मेल) मतपत्र जमा करने से पहले सुनिश्चित करें:   

  • अपने भरे हुए मतपत्र कार्ड को आधिकारिक वापसी लिफाफे के अंदर रखें
  • आधिकारिक वापसी लिफाफे को अच्छी तरह से सील करें
  • आधिकारिक वापसी लिफाफे के पीछे हस्ताक्षर करें और तारीख लिखें
  •  

     कैसे जाँचें कि आपका मतपत्र प्राप्त हुआ और गिना गया
     

    ड्रॉप बॉक्स या डाक द्वारा अपना भरा हुआ मतपत्र वापस भेजने के बाद, आप हमारे डाक-द्वारा-मतदान स्टैटस टूल  के माध्यम से यह जाँच सकते हैं कि आपका मतपत्र प्राप्त हुआ और गिना गया है या नहीं।


    मतपत्र ड्रॉप बॉक्स से संबंधित किसी समस्या की रिपोर्ट करें

    हमारा उद्देश्य सभी चुनावों की सत्यनिष्ठा को पारदर्शी और सुगम्य तरीके से बनाए रखना है। यदि आपको कुछ संदिग्ध दिखाई दे, तो उसकी रिपोर्ट करें!

    किसी समस्या की रिपोर्ट करें


    चुनाव प्रचार प्रतिबंधित है!

    उल्लंघन करने पर जुर्माना और/या कारावास हो सकता है

    कहाँ?

    • मतदान के लिए पंक्ति में खड़े व्यक्ति के आसपास के तत्काल क्षेत्र में या मतदान केंद्र, कर्बसाइड वोटिंग, या ड्रॉप बॉक्स के प्रवेश द्वार से 100 फीट के भीतर निम्नलिखित गतिविधियाँ प्रतिबंधित हैं।

    कौन-सी गतिविधियाँ प्रतिबंधित हैं?

    • किसी व्यक्ति से किसी भी उम्मीदवार या मतपत्र विधेयक के पक्ष या विपक्ष में मतदान करने के लिए न कहें।
    • किसी उम्मीदवार का नाम, छवि या प्रतीक चिन्ह प्रदर्शित न करें।
    • किसी भी मतपत्र ड्रॉप बॉक्स के पास पहुँच को अवरुद्ध न करें और वहाँ अनावश्यक रूप से न ठहरें।
    • किसी भी मतदान स्थल, मतदान केंद्र या मतपत्र ड्रॉप बॉक्स के पास किसी भी उम्मीदवार या मतपत्र विधेयक के लिए या उसके खिलाफ कोई सामग्री या श्रव्य जानकारी प्रदान न करें।
    • किसी भी प्रकार की याचिकाएँ, जैसे पहल (initiative), जनमत‑संग्रह (referenda), रिकॉल या उम्मीदवार नामांकन प्रचारित न करें।
    • किसी भी कपड़े (टोपी, शर्ट, संकेत, बटन या स्टिकर) को वितरित, प्रदर्शित या न पहनें जिनमें किसी उम्मीदवार का नाम, छवि, प्रतीक चिन्ह हो या किसी उम्मीदवार/मतपत्र विधेयक के समर्थन या विरोध का संदेश हो।
    • मतदाता की योग्यता (eligibility) के बारे में कोई जानकारी प्रदर्शित न करें और मतदाता से इस बारे में बात न करें।
    • ऊपर संक्षेप में दिए गए चुनावी प्रतिबंध California चुनाव संहिता के खंड 18 के अध्याय 4 के लेख 7 में निर्धारित किए गए हैं।

    मतदान प्रक्रिया में भ्रष्टाचार वर्जित है!

    उल्लंघन पर जुर्माना और/या कारावास हो सकता है

    कौन सी गतिविधियाँ प्रतिबंधित हैं?

    • चुनाव में धोखाधड़ी न करें या करने का प्रयास न करें।
    • किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भुगतान, लाभ या रिश्वत देकर किसी भी तरीके से मतदान  देने या देने के लिए प्रेरित न करें या प्रेरित करने का प्रयास न करें।
    • गैरकानूनी तरीके से मतदान न करें।
    • जब मतदान का अधिकार न हो, तब स्वयं या किसी और की मदद से मतदान करने का प्रयास न करें। जब वह मतदान स्थल में प्रवेश या निकास कर रहा हो; या प्रवेश, निकास या पार्किंग में बाधा  न डालें। 
    • चुनावी प्रचार में शामिल न हों; किसी मतदाता की फोटो या रिकॉर्डिंग
    • जब मतदान का अधिकार न हो, तब स्वयं या किसी और की मदद से मतदान करने का प्रयास न करें। 
    • चुनाव प्रचार में शामिल न हों; मतदान स्थल में प्रवेश करने या निकास करने वाले मतदाता की तस्वीर न लें या रिकार्ड न करे; या पार्किंग में बाधा न डालें।
    • किसी व्यक्ति के मतदान के अधिकार को चुनौती न दें या मतदाताओं को मतदान करने से न रोकें; मतदान प्रक्रिया में विलंब न करें; या किसी को धोखाधड़ी से यह सलाह न दें कि वह मतदान देने के योग्य नहीं है या मतदान के लिए रेजिस्टर्ड नहीं है।
    • यह जानने का प्रयास न करें कि किसी मतदाता ने कैसे मतदान दिया।
    • कुछ अपवादों के साथ, मतदान स्थल के निकटवर्ती क्षेत्र में बन्दूक रखना या किसी और के पास रखने की व्यवस्था न करें या न रखें।
    • कुछ अपवादों के साथ, मतदान स्थल के निकटवर्ती क्षेत्र में किसी शांति अधिकारी, गार्ड या सुरक्षा कर्मी की वर्दी में उपस्थित न हों या किसी के उपस्थित होने की व्यवस्था न करें।
    • मतदान प्रणाली के किसी भी घटक के साथ छेड़छाड़ या हस्तक्षेप न करें।
    • चुनाव के परिणामों के साथ धोखाधड़ी, जालसाजी या छेड़छाड़ न करें।
    • चुनाव के परिणामों में फेरबदल न करें।
    • किसी भी मतदान सूची, आधिकारिक मतपत्र या मतपत्र कंटेनर के साथ छेड़छाड़, नष्ट या परिवर्तन न करें।
    • किसी भी अनौपचारिक मतपत्र संग्रह बॉक्स को प्रदर्शित न करें जो मतदाता को भ्रमित न कर सके  कि यह एक आधिकारिक संग्रह बॉक्स है।
    • डाले गए मतदानों के परिणाम की प्रति से छेड़छाड़ या हस्तक्षेप न करें।
    • किसी ऐसे व्यक्ति को जो पढ़ नहीं सकता है या बुजुर्ग है, धोखे या दबाव से उसकी इच्छा के विरुद्ध किसी उम्मीदवार या विधेयक के पक्ष में या उसके खिलाफ मतदान करने के लिए प्रेरित न करें। 
    • जब आप चुनाव अधिकारी नहीं हैं तो चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य नहीं करना।
    • नियोक्ता अपने कर्मचारी से कार्यस्थल पर डाक-द्वारा-मतदान मतपत्र लाने के लिए या वहाँ मतदान डालने के लिए नहीं कह सकता। वेतन या मजदूरी के भुगतान के समय कोई सामग्री नहीं भेज सकते जो उनके कर्मचारी की राजनीतिक विचारों या कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास करती हैं।
    • मतदान केंद्र के बोर्ड सदस्य यह निर्धारित करनें का प्रयास नहीं कर सकते कि किसी मतदाता ने कैसे मतदान दिया है; और यदि ऐसा पता चल जाए, तो उसे प्रकट न करें।
    • उपरोक्त मतदान प्रक्रिया भ्रष्टाचार से संबंधित गतिविधियों पर प्रतिबंध California चुनाव संहिता, के खंड 18, अध्याय 6 में वर्णित हैं।

    इस जानकारी को पीडीएफ प्रारूप में देखने या डाउनलोड करने के लिए, यहां क्लिक करे

    Icon - Close