मतदान केंद्र तक पहुँचने की आसान सुविधाएँ
Los Angeles काउंटी ने 2020 में पुराने मतदान स्थलों की जगह मतदान केंद्र शुरू किए। मतदान केंद्रों पर मतदाता मतपत्र भरने वाली मशीन (BMD) से अपना मतपत्र भर सकते हैं। इस मशीन में आधुनिक सुविधाएँ हैं, जिनसे दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान करना आसान हो जाता है। पहले, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए अलग बूथ का इस्तेमाल करना पड़ता था। अब BMD में मतदान के लिए ज़रूरी सभी सुविधाएँ एक ही मशीन में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, RR/CC के कर्मचारी नियमित रूप से मतदान केंद्रों का दौरा करते हैं। वे वहाँ दिव्यांग मतदाताओं को होने वाली परेशानियों की पहचान करते हैं और उन्हें दूर करने के लिए योजनाएँ बनाते हैं। इन योजनाओं को मतदान केंद्रों पर लागू किया जाता है।
मतदान की अवधि के दौरान मतदाता केंद्रों पर निम्नलिखित सेवाएँ उपलब्ध हैं:
- सुलभ मतदाता केंद्र: मतदाता केंद्रों में उपलब्ध सभी मतदान उपकरण दिव्यांग मतदाताओं के लिए पूरी तरह सुलभ हैं। मतदाता अपनी ज़रूरतों के अनुसार मतदान की प्रक्रिया में बदलाव कर सकते हैं। मतदाता बैलट मार्किंग डिवाइस (BMD) की सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं, जैसे स्क्रीन पर दिखने वाले शब्दों और रंगों का अंतर, अक्षरों का आकार, स्क्रीन का कोण, और आवाज़ की तेज़ी व गति बदलना। मतदाता चुनाव के दौरान 11 दिनों तक की अवधि में पूरे काउंटी के किसी भी मतदाता केंद्र पर जाकर मतदान कर सकते हैं।
- अपने नज़दीकी मतदाता केंद्र का पता लगाने के लिए, (213) 358-2732 पर कॉल करें या इस लिंक पर जाएँ: अपने नजदीकी मतदाता केंद्र का पता लगाएँ।
- हालाँकि, मतदान केंद्रों पर सभी डिवाइस दिव्यांग मतदाताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध हैं, फिर भी आप मतदाता केंद्र के बाहर भी अपने मतपत्र पर मतदान कर सकते हैं (नीचे वाहन से मतदान का विवरण) (Curbside Voting)देखें। यदि किसी मतदान केंद्र तक पहुँचना या उसका उपयोग करना मुश्किल हो, तो आप इसकी सूचना संपर्क संपर्क पेज पर दे सकते हैं।
- मतदान में सहायता: California के कानून के अनुसार, जो भी मतदाता अपना मतपत्र भरने में मदद चाहता है, वह सहायता माँग सकता है। मतदाता केंद्र का कर्मचारी उसकी मदद कर सकता है या मतदाता अपनी पसंद के किसी व्यक्ति से सहायता ले सकता है। यदि आप स्वयं अपने मतपत्र पर निशान नहीं लगा सकते हैं, तो आप मतदान में मदद के लिए अधिकतम दो लोगों को चुन सकते हैं। ये लोग आपके नियोक्ता, आपके नियोक्ता के प्रतिनिधि, या आपकी मज़दूर यूनियन के नेता या प्रतिनिधि नहीं होने चाहिए।
- व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले मतदाता: अब सभी मतदान केंद्रों पर बैलट मार्किंग डिवाइस (BMD) उपलब्ध है, जो दिव्यांग मतदाताओं के लिए पूरी तरह सुलभ है। व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले मतदाता टचस्क्रीन को अपने लिए आरामदायक कोण पर सेट कर सकते हैं, जिससे वे आसानी से अपने मतपत्र पर निशान लगाकर मतदान कर सकें।
- वाहन से मतदान (Curbside Voting): यदि कोई मतदाता इमारत की बनावट से जुड़ी बाधाओं या शारीरिक सीमाओं के कारण मतदान केंद्र के अंदर तक नहीं पहुँच सकता, तो वह मतदाता केंद्र के बाहर, अपने वाहन से मतदान करने का अनुरोध कर सकता है। सभी मतदान केंद्र करने की जगह के बाहर एक बोर्ड लगा होता है, जिस पर चुनाव कर्मचारी को फोन करने के लिए एक नंबर दिया गया है। फोन करने पर चुनाव कर्मचारी मतदाता के पास मतपत्र लेकर आएगा, ज़रूरत पड़ने पर मतदान करने में उसकी सहायता करेगा और मतदाता का भरा हुआ मतपत्र मतपेटी में डाल देगा।
- दृष्टिबाधित मतदाता: काउंटी के हर मतदान केंद्र पर मतदान करने के निर्देश बड़े अक्षरों में दिए गए हैं। जिन मतदाताओं को मतपत्र पढ़ने में कठिनाई होती है, वे बैलट मार्किंग डिवाइस (BMD) की टचस्क्रीन को अपने लिए आरामदायक कोण पर सेट कर सकते हैं, अक्षरों का आकार बढ़ा सकते हैं और स्क्रीन पर लिखे शब्दों तथा पीछे के रंग के बीच अंतर को अपनी ज़रूरत के अनुसार बदल सकते हैं। यदि कोई मतदाता स्क्रीन पर पढ़ नहीं सकता, तो वह मतपत्र को सुनने की सुविधा और कंट्रोल पैड का उपयोग कर सकता है। मतदान केंद्र का कर्मचारी भी हमेशा सहायता के लिए उपलब्ध रहता है।
- बैलट मार्किंग डिवाइस (BMD): यह डिवाइस मतदाताओं को अपनी ज़रूरत के अनुसार मतदान करने की सुविधा देता है। मतदाता टचस्क्रीन पर अपना मतपत्र देख सकते हैं और स्क्रीन को अपने लिए आरामदायक कोण पर सेट कर सकते हैं। वे अक्षरों का आकार और स्क्रीन पर लिखे शब्दों तथा पीछे के रंग के बीच अंतर को भी अपनी ज़रूरत के अनुसार बदल सकते हैं। यदि कोई मतदाता स्क्रीन पर पढ़ने के बजाय सुनना चाहता है, तो वह ऑडियो हेडसेट और कंट्रोल पैड की मदद से मतपत्र सुन सकता है और उसमें दिए गए विकल्पों को चुन सकता है।
- दूर से सुलभ डाक द्वारा मतदान: RAVBM इसकी मदद से मतदाता अपने सहायक उपकरणों का इस्तेमाल करके अपना मतपत्र देख सकते हैं, पढ़ सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार निशान लगा सकते हैं। यह सब वे अपनी गोपनीयता बनाए रखते हुए कर सकते हैं।
- मतपत्र जमा करने वाले बॉक्स: ड्रॉप बॉक्स मतदाताओं को अपना भरा हुआ डाक मतपत्र सुरक्षित तरीके से जमा करने का एक और विकल्प देने के लिए यह सुविधा शुरू की गई थी। ये बॉक्स दिन के 24 घंटे (सुबह से लेकर शाम तक) उपलब्ध रहते हैं। इनकी मदद से मतदाता बिना किसी से संपर्क किए, आसानी से और सुरक्षित तरीके से अपना भरा हुआ मतपत्र जमा कर सकते हैं।
मतदान केंद्रों पर मिलने वाली सहायता
- वाहन से मतदान की सुविधा (Curbside Voting)
- व्हीलचेयर के अनुकूल बैलट मार्किंग डिवाइस (BMD)
- मतदान केंद्रों पर बड़े अक्षरों में और चरण-दर-चरण मतदान करने के आसान निर्देश
- बधिर और कम सुनने वाले लोगों के लिए TDD (टेलीफोन सेवा) सुविधा
- मतदान की पूरी प्रक्रिया के हर कदम पर मतदान केंद्र के कर्मचारी आपकी मदद के लिए उपलब्ध हैं।
- सुलभ पार्किंग के लिए लगाए गए संकेत (बोर्ड)
- इंटरैक्टिव नमूना मतपत्र (Interactive Sample Ballot): यह एक वैकल्पिक सुविधा है, जिसकी मदद से आप मतदान केंद्र पर BMD मशीन से मतदान करने से पहले ही अपनी पसंद के उम्मीदवारों और विधेयकों को चुन सकते हैं। इससे मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया में कम समय लग सकता है।
- उसी दिन मतदाता पंजीकरण / सशर्त मतदाता पंजीकरण (CVR)
प्रश्न
अधिक जानकारी के लिए, मतदान की सुलभता वाले सेक्शन पर जाएँ। अपने नज़दीकी मतदान केंद्र (Vote Center) का पता लगाने के लिए, अपने पास का मतदान केंद्र खोजें पर जाएँ। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी कोई भी राय या सुझाव देने के लिए हमसे संपर्क करें। इसके लिए ऑनलाइन मतदाता सुलभता फॉर्म (Online Voter Accessibility Form) भरें।